फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 किमी तैरकर दिया गंगा स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गंगा स्वच्छता का संदेश देने के लिए आस्ट्रिया के रियेनहार्ड (रियो) ने श्रीनगर से ऋषिकेश तक गंगा में तैरकर 108 किलोमीटर की दूरी तय की। सोमवार को बैराज पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने रियो का स्वागत किया। रियो ने बताया कि पिछले वर्ष वह जब भारत आए तो उन्होंने यहां गंगा नदी देखी। जिस पर उन्होंने पहले हरिद्वार से प्रयागराज तक तैरकर जाने का फैसला किया।
विज्ञापन

गंगा का पानी वहां पर साफ न होने के कारण उन्होंने श्रीनगर से ऋषिकेश तक तैरने का फैसला किया और जगह-जगह गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। 46 वर्षीय रियो ने बताया कि 14 मई को उन्होंने एक कैटर राफ्ट, एक सेफ्टी क्याक और पांच लोगों के साथ श्रीनगर से गंगा में तैरना शुरू किया। जहां वह क्रमश: बागबान, देवप्रयाग, व्यासघाट, कौड़ियाला, पाथौ कैंप व्यासी, व्हाइट वर्ल्ड कैंप गूलर और बैराज में रुके।
जगह-जगह दिया गंगा स्वच्छता का संदेश
इस दौरान उन्होंने जगह-जगह गंगा स्वच्छता को लेकर लोगों को संदेश भी दिया। इस मौके पर मौके पर आस्ट्रिया के ही रियो के दोस्त मार्कस (फोटोग्राफर), बृजमोहन (सेफ्टी क्याक चालक), हरेंद्र (कैटर राफ्ट चालक), सोमप्रकाश (कुक), व्हाइट वॉटर कैंप के भीम सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें