फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । रेडिमेट गारमेंट्स महासंघ की ओर से चार धाम यात्रा के दौरान किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। बुधवार को देहरादून रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में महासंघ के अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर रक्तदान के लिए 38 लोगों ने अपना पंजीकरण किया। राजकीय चिकित्सालय के डॉ. मुकेश पांडे ने लोगों के रक्त की जांच कर 26 लोगों का रक्तदान के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इस दौरान किसी प्रकार के आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा महासंघ तीर्थनगरी में आने वाले तीर्थयात्रियों की हर संभव मदद करेगा। इस अवसर पर ललित मोहन शर्मा, दिनेश अरोड़ा, श्रेयांस जैन, सुरेंद्र मोहन पाहवा, मनोज टुटेजा, मधुसूदन अग्रवाल, अशोक सीकरी, मयंक अरोड़ा, रमेश बत्रा, नितिन गावड़ी, अनुराग शर्मा, कृष्ण कालरा, विनोद भट्ट, श्रवण सूरी, घनश्याम सुनेजा, विजय पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें