फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदरी खड़कमाफ में ग्राम सभा की जमीन कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश

विज्ञापन

ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में ग्राम सभा की जमीनों को कब्जाने का मामला सामने आया है। यहां ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर भूमाफिया ने चारदीवारी बनवानी शुरू कर दी। इसकी भनक ग्राम प्रधान को लगी तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को तत्काल कार्य रुकवाने का निर्देश जारी किया है। मंगलवार को ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी प्रेमलाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भूमाफिया की ओर से ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अतिक्रमण कर प्लाटिंग की तैयारी की जा रही है।

भूमाफिया ने ठाकुर पुर ग्राम सभा के ग्रामीण से कुछ भूमि खरीदी है। इसी भूमि की आड़ में ग्राम समाज की बंजर भूमि पर भी अतिक्रमण कर लिया है। भूमाफिया ने ग्राम समाज की बंजर भूमि के चारों ओर चारदीवारी करने के बाद प्लाटिंग की तैयारी कर रहा है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि वर्ष 2013 में तत्कालीन लेखपाल की मिली भगत से भूमाफिया ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों के विरोध के चलते तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की भूमि बंदोबस्त प्रक्रिया के अधीन है। वर्तमान में बंदोबस्ती पड़ताल चल रही है। ग्राम प्रधान ने मांग किया है कि अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए। सुनवाई के बाद एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगवाने के निर्देश जारी किए हैं। इस अवसर पर दिनेश कुलियाल, मुकेश रणाकोटी, रामप्रसाद रणाकोटी, श्रीकांत रतूड़ी, राकेश रयाल, मुकेश पांडे, सुरेंद्र रयाल, शांतिप्रसाद थपलियाल, महावीर उपाध्याय, संजय कुमार, विनोद जुगरान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें