फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागियों को पार्टी में शामिल पर भाजपा में अंतर्कलह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की ओर से बागियों को पार्टी शामिल करने पर पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो गई है। मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री, ऋषिकेश ने जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर बागियों की वापसी पर एतराज जताया है। दोनों ही पदाधिकारियों की दलील है कि समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर बागी नेताओं की पार्टी में वापसी कर दी गई। इससे भी ज्यादा मलाल इस बात का है कि स्थानीय पदाधिकारियों को अहम फैसला लेने से पहले भरोसे में भी नहीं लिया गया। पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष को भी प्रेषित की गई है।
बीते 23 मार्च को ऋषिकेश के करीब आठ बागी भाजपाइयों को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में घर वापसी करवाई गई थी। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर को लिखे गए पत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा और मंडल महामंत्री पंकज शर्मा ने तल्खी व्यक्त की है कि पूर्व में विधानसभा चुनावों के दौरान अधिकृत प्रत्याशी और संगठन के विरुद्घ मुखर होकर कार्य करने वाले नेताओं को दोबारा पार्टी में लेने की जानकारी स्थानीय नेताओं को नहीं थी।
विज्ञापन


कोट्स
पत्र का मामला अभी मेरे संज्ञान में आया नहीं है। मैं दो दिन ऋषिकेश में ही था। चुनाव के मौके पर यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है या नहीं, यह पत्र की भाषा को पढ़ने के बाद निर्णय हो सकेगा।
विज्ञापन

- शमशेर सिंह पुंडीर, जिलाध्यक्ष भाजपा

मैंने तो कोई पत्र नहीं लिखा है। लिखा भी होगा तो खुलासा करने के लिए अधिकृत नहीं हूं। हम लोग पार्टी के उचित मंच पर अपनी बात रखते हैं। फिलहाल पता कर लेता हूं कि पत्र के बारे में कहां से चर्चाएं शुरू हुई हैं।
- चेतन शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें