फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में प्रतिष्ठान रहे बंद

विज्ञापन
band
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। आतंकी हमले के विरोध में तीर्थनगरी के व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं कई संगठनों से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान का पुतला को आग के हवाले किया। सोमवार को आतंकी हमले तथा उसके पनाहगार पाकिस्तान के विरोध में ऋषिकेश के व्यापारियों ने कान्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया के आह्वान पर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे रोड, देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, घाट रोड, लक्ष्मणझूला रोड, मुखर्जी मार्ग, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग सहित अन्य सभी बाजार सुबह आठ से शाम चार बजे तक बंद रखे गए। इस दौरान व्यापारियों ने दून तिराहे पर सांकेतिक रूप से धरना भी दिया। साथ ही शहीद परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान शिव मोहन मिश्र, कपिल गुप्ता, दीप शर्मा, ललित मोहन मिश्र, जयदत्त शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, हाकम सिंह आदि उपस्थित रहे।
वहीं, सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के सदस्यों ने शहीदों की याद में शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान आतंकवाद को खत्म करने की भारत सरकार से अपील की गई। शोकसभा में संगठन के अध्यक्ष भरतमणि कुडियाल, मंत्री शूरवीर सिंह चौहान, हृदयराम सेमवाल, कृष्ण कुमार वर्मा, पीडी डिमरी, ओम प्रकाश थपलियाल, शशिभूषण डंगवाल आदि उपस्थित रहे। पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवियों ने पुलवामा हमले के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। मौन रखने वालों में महेंद्र नारायण शुक्ला, मोहित बलूनी, विकेश शर्मा, अभिषेक सेमवाल, सचिन कोठारी, नवीन भट्ट, अमित शर्मा, सचिन भारद्वाज, श्यामांक पाराशर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों ने पुलवामा में शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर कैंडल मार्च जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी से हमले की प्रतिक्रिया तुरंत देने की मांग की। इस मौके पर जॉनी लांबा, अनामिका अग्रवाल, रमन लांबा, अनिता पंवार, इंद्रा आर्य, उर्मिला गुप्ता, अक्सरा, प्राची, कपिल अरोड़ा, वंश, मयंक, अमन, निशा, सीमा आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह निशुल्क शिक्षण संस्थान फीड्स वॉल फाउंडेशन में बच्चों ने देश के लिए कुर्बान शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। स्कूली बच्चों ने भारत सरकार से आतंकवादियों को कड़ा जवाब देने की मांग की। इस अवसर पर सुलोचना थपलियाल, निर्मला बिष्ट, सुचित्रा गुप्ता, बलराम शाह, विजय छाबड़ा, हिम्मत सिंह, संजय थपलियाल, बसंत कुमार, ज्योति, किरन साहनी, तारा शाह आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर संयुक्त खोखा व्यापारी कल्याण एसोसिएशन के सदस्यों ने भी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सकम पोखरियाल, जीतू मुखर्जी, नंद किशोर जाटव, चरण जीत सिंह काचू, भारत जाटव, शम्मी ंअहमद, अशरफ खान, अबरार अहमद, रणवीर कुमई, राघव नेगी, प्रकाश नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
उधर, संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति की ओर से वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ लिमिटेड व टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कारपोरेशन के संचालक मंडल सदस्य, वाहन स्वामियों तथा कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर मनोज ध्यानी और प्रीतम सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे। वहीं, सभी संस्कृत विद्यालयों के स्टाफ और छात्र-छात्राओं नेे शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संजय शास्त्री, सुशील नौटियाल, शांति प्रसाद मैठाणी, सुनील बिजल्वाण, भास्कर भूषण पांडेय, सुरेंद्र भट्ट, कृष्णानंद उनियाल, सुभाष डोभाल, शांति डंगवाल, विजय जुगलान, योगाचार्य अंकित नैथानी, संदीप खुकसाल, सर्वेश तिवारी अभिषेक उनियाल आदि उपस्थित थे।

टेंपो एसोसिएशन ने निकाली रोष रैली
गढ़वाल विक्रम टेंपो वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए नगर में एक विशाल रैली निकाली। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता के जयकारे लगाते हुए त्रिवेणी घाट चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को 11 हजार रुपये की राशि शहीद परिवारों की आर्थिक मदद के रूप में उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजी। इस मौके पर विक्रम यूनियन ऋषिकेश अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, विक्रम एसोसिएशन तपोवन अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी, रामझूला यूनियन अध्यक्ष फेरू जगवानी, संजय चौधरी, सुनील कुमार, ऑटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष राजेन्द्र लांबा, वीरेन्द्र सजवाण, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, छोटा हाथी यूनियन के सदस्यों ने चंद्रभागा पुल के समीप पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान अध्यक्ष संजय शर्मा, रंजीत चौहान, आशु तिवारी, प्रवेश साहनी, सुनील, मनोज, किशन मंडल, सागर, अखिलेश, दिलीप कुमार, सोनू मौर्य, भोपाल सिंह, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

पेट्रोल पंप सेवाएं एक बजे तक रही बंद
ऋषिकेश पेट्रोलियम एसोसिएशन के सदस्यों ने देहरादून रोड स्थित एक होटल से नटराज चौक तक शहीदों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, रिलाइंस के समस्त पेट्रोल पंप मालिकों ने अपने-अपने पेट्रोल पंप पर दोपहर एक बजे तक सेवाएं बंद रखीं। एसोसिएशन के संस्थापक संजीव कुमार गोयल ने भारत सरकार से जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाने की मांग की। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन, सचिव नवदीप नागलिया, सुनील अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हितेश बंसल, मनप्रीत सिंह, जितेन्द्र अग्रवाल, अभिनव गोयल, प्रशांत जगदम्बिनी, राजकुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, अक्षत गोयल, अरूण बागला, प्रदीप नागलिया, नवनीत नागलिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें