फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता आंदोलन की प्रतीक बनेगी पानी की टंकी : सीएम

विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता डोईवाला की ओर से बृहस्पतिवार को थानो में आयोजित सम्मान समारोह में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी स्मृतियों को धरोहर के रूप में रखने का आह्वान किया।
सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े लोगों के परिजनों को सम्मान देना गौरवशाली है। थानो में स्वतंत्रता आंदोलन की प्रतीक पानी की टंकी को धरोहर के रूप में रखा जाएगा। थानो स्वास्थ्य केंद्र में जल्द एम्स के चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। गांव में बारातघर बनाया जाएगा। इसके अलावा थानो चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। डोईवाला के हर्रावाला में कैसर अस्पताल के लिए भूमि मिल चुकी है। फिल्मसिटी के लिए जमीन तलाशी जा रही है। सीपेट से जल्द रोजगार मिलने लगेगा।
विज्ञापन

राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के लोगों के परिजनों को सम्मान देना सुखद क्षण है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार, संस्था अध्यक्ष आशा कोठारी, दर्जाधारी बृजभूषण गैरोला, मनोज नौटियाल, अजय बहुगुणा, नरेंद्र नेगी, वीरेंद्र कृषाली, नवीन चौधरी, दीवान सिंह रावत, रमेश सोलंकी, हरीश कोठारी, ललित पंत, राजेंद्र मनवाल, ममता नयाल, संजीव सैनी, विजय भट्ट, मोहन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन लोगों को मिला सम्मान
पुरुषोत्तम शरण गर्ग, वचन सिंह सोलंकी ,सुरेंद्र सिंह, अशोक वर्धन, विरेंद्र सिंह, आनंद चौहान, विक्रम सिंह, सत्येंद्र कुमार, वेद किशोर, फतेह सिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह के अलावा कई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें