फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक नारी स्वयं में अपराजिता : मानसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अपराजिता नारी शक्ति का प्रतीक है। प्रत्येक नारी स्वयं में अपराजिता होती है। जरूरत है तो उसे अपने अंदर की प्रतिभा को सही समय पर संवारने की। जिंदगी में भगवान एक बार खुद को साबित करने का मौका जरूर देते हैं। यह बात बृहस्पतिवार को मिस इंडिया-2013 व मिस वर्ल्ड 2014 में प्रतिभागी रहीं मानसी मोगरे ने कही। बृहस्पतिवार को मिस इंडिया 2013 मानसी मोगरे तथा बॉलीवुड गायक गजेंद्र वर्मा तीर्थनगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के मिशन अपराजिता का पोस्टर लांच किया।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों उन्हें यहां खींच लाई है। बॉलीवुड गायक गजेंद्र वर्मा ने बताया कि वह उत्तराखंड में अपनी एक एल्बम की शूटिंग करना चाहते हैं। इसमें पूर्व मिस इंडिया मानसी मोगरे लीड रोल प्ले कर रही हैं। पूर्व मिस इंडिया मानसी मोगरे ने अमर उजाला के मिशन अपराजिता अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि देशभर में अमर उजाला की ओर से चलाए जा रही मुहिम वाकई में अद्भुत है। इस तरह की मुहिम से पूरे देश के लोगों को जुड़ना चाहिए। इस दौरान अक्षत गोयल, पंकज भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें