फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 147 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्र नगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय सिंह नेगी ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके छात्र-छात्राओं से बिना विलंब प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

कॉलेज की मीडिया समिति के डॉ. विक्रम बर्थवाल बताया कि समर्थ पोर्टल पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में अब तक 147 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण कराने वाले सभी विद्यार्थी प्रवेश के लिए मूल अंकतालिकाएं, टीसी/सीसी, पहचान पत्र, आवश्यक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो और निर्धारित प्रवेश शुल्क के साथ शीघ्र महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें