फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गढ़वाली लोक गीतों पर झूमे लोग

Sun, 08 Jun 2025 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से गढ़वाली लोक गायक किशन सिंह पंवार की तीसरी पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। समिति की ओर से गढ़वाली लोक गायक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में गढ़ कलाकारों ने गढ़वाली लोक गीतों की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को खूब झूमाया।गायक सचिन भारद्वाज ने गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उसके बाद लोक गायिका मीना राणा, महिमा उनियाल और सचिन भारद्वाज ने ओ साहिबा..., आंख्यों का बाण ना चलाे..., कोट का बटण..., कै गऊं की होली छोरी तिमलू दाणी..., न प्ये सपुरी तमाखू..., ऋतु बौड़ी ऐगी..., बीड़ी को बंडल... समेत विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रोताओं ने गढ़वाली गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, देवेंद्र सिंह नेगी, सोबन सिंह कैंतुरा, गजेंद्र सिंह कंडियाल, हुकुम सिंह रावत, विमला नैथानी, उम्मेद पोखरियाल, अनीता राणा, बलविंदर सिंह, अंबर गुरुंग, अमर सिंह खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें