फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को वार्डों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी

Tue, 02 Apr 2019 10:50 AM IST
अलका त्यागी ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कांग्रेस कमेटी ने लोक सभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करेंगे। सोमवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हर रोज शाम को बाजार में जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रदेश की जनता त्रस्त है। दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश की पांचों सीटों पर अपना परचम लहराएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, वेदप्रकाश शर्मा, प्यारे लाल जुगरान, विमला रावत, पार्षद राकेश सिंह, देवेंद्र प्रजापति, जगत नेगी, भगवान सिंह पंवार, रीना गुप्ता, शकुंतला शर्मा, राधा रमोला, मुमताज हाशिम, प्रदीप चंद्रा, रामकुमार, अमरजीत धीमान, अजय दास, जितेंद्र पाठी, चंदन सिंह पंवार, तुषार बैनर्जी, राहुल पांडे, सहदेव राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें