फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: होटल, ढाबों से 14 सिलिंडर जब्त

Fri, 11 Jul 2025 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पूर्ति विभाग की ओर से गुमानीवाला से गीतानगर तक होटल, ढाबों, चाय की दुकानों और फास्ट फूड की दुकानों का निरीक्षण किया गया। अलग-अलग स्थानों से पूर्ति विभाग की टीम ने 14 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।



पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि पूर्ति विभाग की टीम ने गुमानीवाला क्षेत्र में होटलाें, ढाबोें, चाय की दुकान, फास्ट फूड की दुकानों की जांच की। अधिकांश ढाबों में व्यावसायिक सिलिंडर की जगह घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग हो रहा था। इन घरेलू गैस सिलिंडरों को टीम की ओर से जब्त किया गया। अधिकांश ढाबों और दुकानों में सफाई नहीं पाई गई। उनके संचालकों को दुकान में सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। जो घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए थे। वह नजदीक के गैस एजेंसी के सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



दुकानों में लगानी होगी रेट लिस्ट

पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि जांच के दौरान अधिकांश दुकानों और ढाबों में रेट लिस्ट गायब मिली। कांवड़ यात्रा को लेकर सभी दुकानदारों, ढाबों संचालकों, चाय की दुकानों में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दुकानदार अपनी दुकानों में रेट लिस्ट नहीं लगाएंगे, विभाग की ओर से उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें