फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 135 कमर्शियल सिलिंडर बरामद

Wed, 18 Mar 2026 06:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्कड़घाट क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जमा किए गए 135 कमर्शियल गैस सिलिंडरों को जब्त किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची पूर्ति विभाग की टीम ने बंद दुकान का ताला तोड़कर इस खेल का पर्दाफाश किया। विभाग की ओर से अब दुकान स्वामी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह मुखबिर ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि लक्कड़घाट क्षेत्र में एक दुकान में भारी मात्रा में कमर्शियल गैस सिलिंडर रखे गए हैं। दुकान के बाहर से ताला लगा हुआ है। पूर्ति विभाग की ओर से यह जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई। उसके बाद टीम का गठन किया गया।



दोपहर 2:30 बजे प्रशासन की टीम ने नायब तहसीलदार जाहिद हुसैन के नेतृत्व में दुकान का ताला तोड़ा। पूरी दुकान कमर्शियल गैस सिलिंडरों से भरी हुई थी। वहां से 135 खाली कमर्शियल गैस सिलिंडर निकले। उसके बाद पूर्ति विभाग की ओर से आशुतोष गैस एजेंसी के प्रबंधक को मौके पर बुलाकर सभी सिलिंडर उनके सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि जब दुकान स्वामी के बारे में पूछताछ की गई तो जितेंद्र चौहान ने बताया कि यह दुकान उनके भाई धर्मेंद्र सिंह निवासी नजफगढ़ नई दिल्ली की है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि दुकान स्वामी धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें