फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा एडवेंचर मार्ट: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड पर्यटन विभाग और अंतरराष्ट्रीय संस्था पाटा की ओर से आयोजित मार्ट के जरिये दुनियाभर के पर्यटक उत्तराखंड टूरिज्म को पहचानेंगे। इससे यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही राज्य का पर्यटन उद्योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाएगा। दुनियाभर के पर्यटकों का यहां आगमन होगा, जो यहां के पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही। शुक्रवार को पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पाटा) एडवेंचर ट्रैवल एंड रिस्पांसिबल टूरिज्म कॉफ्रेंस एंड मार्ट-2019 के अंतिम दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

मुनिकीरेती स्थित होटल गंगा रिसोर्ट में मुख्यमंत्री का राज्य के पारंपरिक कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी वेशभूषा तथा पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम पाटा एडवेंचर मार्ट में देसी तथा विदेशी पर्यटन एजेंसियों की स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान कई पर्यटन एजेंसियों ने उन्हें अपनी कंपनी के बारे में जानकारी दी। करीब आधे घंटे तक स्टॉलों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की।
उन्होंने कहा कि पाटा एडवेंचर मार्ट से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां के पर्यटन उद्योग को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे न सिर्फ यहां के लोगों को रोजगार मिलेेगा, बल्कि राज्य की आमदनी में भी इजाफा होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने देसी विदेशी पर्यटन एजेंसी के व्यावसायियों से वार्ता भी की। इस दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, पेसेफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन के सीईओ डॉ. मारियो हार्डी तथा एडवेंचर टूर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कैप्टन स्वदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


संबंधों को मजबूत करेगा ट्रेवल मार्ट: मारियो हार्डी
शुक्रवार को एडवेंचर मार्ट के तीसरे दिन पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर डॉ. मारियो हार्डी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सार्वजनिक तथा निजी संबंधों को और मजबूत करना है। देश-विदेश के गतिशील और विविधता पूर्ण वक्ता समूहों को एक मंच पर लाकर नए विचारों पर चर्चा करना, उनका विश्लेषण करना ही इसका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश तथा उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को देखते हुए विदेशों से विक्रेता तथा क्रेताओं की ओर से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन का आभार जताया।

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन का भंडार: कैप्टन स्वदेश
एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कैप्टन स्वदेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन का भंडार है। आवश्यकता है तो सिर्फ दुनिया भर के पर्यटकों को यहां के पर्यटन को जानने की। पाटा एडवेंचर मार्ट से यह सभी आसान हो गया है। इस एडवेंचर मार्ट के आयोजन से राज्य में विदेशी पर्यटकों की आमद में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें