फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आश्रम और धर्मशालाओं को देना होगा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । स्वर्गाश्रम क्षेत्र के अंतर्गत आश्रम व धर्मशालाओं से नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अब टैक्स वसूलने जा रही है। इसके लिए सभी आश्रमों व धर्मशालाओं के चिह्नीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर पंचायत स्वार्गाश्रम जौंक के अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत जौंक प्रशासन अब आश्रमों व धर्मशालाओं पर टैक्स लगाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र में सभी आश्रमों व धर्मशालाओं का चिह्नीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आश्रम व धर्मशालाएं समाज सेवा कार्य के लिए बनाई गई थीं लेकिन दान के रूप में ऐसी संस्थाएं धन एकत्रित कर रही हैं। दान कभी फिक्स नहीं होता, इसमें एक पैसे से लेकर लाखों रुपये तक आश्रमों व धर्मशालाओं में जमा हो रहा है। ऐसे में नगर पंचायत ने आश्रमों व धर्मशालाओं पर टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। टैक्स से जमा पैसा क्षेत्र के विकास कार्यों में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही है। संभवत: मार्च के बाद आश्रमों व धर्मशालाओं पर टैक्स लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें