फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: 76 बसों में 2362 तीर्थ यात्री रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए बुधवार को 76 बसों में 2362 तीर्थयात्री रवाना हुए। अभी तक ऋषिकेश से 172 बसों में कुल 5381 तीर्थ यात्री चार धाम यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। बुधवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रभारी मदन कोठारी ने बताया कि मंगलवार को अक्षय तृतीय से यात्रा का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया था। पहले दिन औपचारिक रूप से 38 बसों में 1214 तीर्थ यात्री रवाना हुए, जबकि बुधवार को 76 बसों में 2362 तीर्थयात्री यात्रा को रवाना हुए। बुधवार को चार धाम के लिए 67 बसों में 2077 जबकि दो धाम के लिए 09 बसों में 285 तीर्थ यात्री रवाना हुए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर चार धाम यात्रा में जाने के लिए देशभर से तीर्थयात्री तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं। बुधवार को 2964 तीर्थ यात्रियों ने यात्रा में जाने से पूर्व बीटीसी परिसर पर फोटो मैट्रिक पंजीकरण कराया। त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि बुधवार को बस अड्डा ऋषिकेश से कुल 2964 तीर्थ यात्रियों ने फोटो मैट्रिक पंजीकरण कराया, जबकि राही मोटल हरिद्वार से 378, रेलवे स्टेशन हरिद्वार से 400, दोबाटा से 1096, हीना 1430, फाटो से 124, सोन प्रयाग से 1057 यात्रियों ने फोटो मैट्रिक पंजीकरण कराए। बुधवार को कुल 7449 यात्रियों का फोटो मैट्रिक पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल से आठ मई तक कुल 18213 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें 378 विदेशी नागरिक भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें