फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेन इंडिया फाउंडेशन ने शिवानी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । विषम परिस्थितियों के बावजूद सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 84.08 प्रतिशक अंकों से उत्तीर्ण होने पर पेन इंडिया फाउंडेशन ने शिवानी पुंडीर को सम्मानित किया। फाउंडेशन की ओर से शिवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्यामुपर निवासी शिवानी पुंडीर की बोर्ड परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था। विषम परिस्थितियों के बावजूद शिवानी ने 10वीं में 84.08 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन

पेन इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. प्रकाश केशवया ने कहा कि शिवानी समाज में उन स्टूडेंट्स के लिए एक मिसाल है जो असफल होने पर परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराते हैं। फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत व सह संस्थापक संतोष बुड़ाकोटी ने शिवानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान शिवानी की माता कमलेश पुंडीर सहित उनके परिजन लक्ष्मी पुंडीर, कंचन रावत, नेहा, सुजाता, रजत, स्वाति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें