फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में मांस ब्रिकी पर हंगामे के बाद जागे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में मांस ब्रिकी पर हंगामे के बाद जागे अधिकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में प्रतिबंध के बावजूद सरेआम बंद पैकेट में मांस बेचा जा रहा है। आलम यह है कि खाद्य विभाग और निगम की नाक के नीचे यह काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। सरेआम हो रहे इस धंधे की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग को तब हुई जब दुकान में हंगामा हुआ।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जयेंद्र रमोला अपने साथियों के साथ देहरादून रोड स्थित ईजी डे सुपर मार्केट में गए थे। यहां उन्होंने पाया कि डीप फ्रीज में वेजिटेरियन के साथ फ्रीजन चिकन बेचा जा रहा है। इस पर उन्होंने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही इसकी सूचना उन्होंने पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दी। कुछ देर में मौके पर पुलिसकर्मी के अलावा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी पहुंचे। उन्होंने सुपर मार्केट का स्टॉक खंगाला। इस दौरान काफी संख्या में चिकन सूप भी बरामद किया गया। सुपर मार्केट के मैनेजर पीयूष ने बताया कि कुल 22 पैकेट फ्रीजन चिकन के यहां आए थे। 21 पैकेट बिक चुके हैं, अब एक पैकेट बचा हुआ है। उन्होंने बताया कि यह पैकेट गलती से यहां आए हैं। उन्होंने नहीं मंगाया है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि मार्केट का स्टॉक डिस्ट्राय कर दिया गया है। वे सुपर मार्केट के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए उच्च अधिकारियों को लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पकड़ा जा चुका है दूषित खाद्य पदार्थ बिक्री का मामला
ऋषिकेश। इससे पहले भी ईजी डे सुपर मार्केट सुर्खियों में रह चुका है। दिवाली के दौरान भी यहां पर रियल जूस में फंगस पकड़ी गई थी। श्यामपुर निवासी एक युवक यहां से रियल जूस की एक पेटी ले गया था। उसने जूस के कुछ पैकेट दिवाली पर उपहार में दे दिए थे। बाद में उन्होंने अपने पास रखे रियल जूस को देखा था तो उन्होंने पाया कि दो माह पूर्व निर्माण की तिथि होने के बावजूद जूस के पैकेट में फंगस लगी हुई थी। इसकी सूचना उन्होंने यहां के मैनेजर को दी। मैनेजर ने दिल्ली की कंपनी का नंबर देकर बात करने को कहा था। मगर, कंपनी ने एक हफ्ते के अंदर बदलने की बात कही थी। मगर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें