ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। दून घाटी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजूकेशन डोईवाला में नेशनल प्रोडक्टिविटी वीक के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय सरकारी विद्यालयी और निजी विद्यालयी शिक्षा विषय पर अलग-अलग ग्रुप में प्रतिभागियों ने विचार रखे। वहीं, विषय के विपक्ष में प्रतिभागियों ने कहा की निजी विद्यालय ही उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा दे पा रहे हैं। विषय के पक्ष में विचार रखने के लिए पिंकी, उत्कर्षा, पूजा, ललिता, सुनीता, उपेंद्र, आकांक्षा और रचना विजेता रहे।
विपक्ष में बात रखने के लिए प्रेरणा, सुष्मिता, अंकिता, शीतल, बबीता,कविता,अर्चना और अंजलि उपविजेता बने। कॉलेज चेयरमैन विरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वाद विवाद से नये विचारों का सृजन होता है। बताया कि वीक के तहत 18 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका हिमांशु कश्यप और अरविंद लाल ने निभाई। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. ललित शर्मा, बीएड संकाय के कुलदीप आचार्य, दीपिका चौहान, सोहन सिंह रावत, सतपाल सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।