फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी : जुयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मॉडर्न इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी (एमआईटी) इंस्टीट्यूट में 6 दिवसीय मॉडर्न इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स लीग का शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्रों को शिक्षा के साथ खेलने के लिए भी प्रेरित किया। छह दिवसीय मॉडर्न इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स लीग का शुभारंभ एमआईटी संस्थापक एचजी जुयाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कॉलेज डॉयरेक्टर रवी जुयाल ने बताया कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी हैं। एमआईटी संस्थान प्रत्येक वर्ष 1 सप्ताह की खेल गतिविधियां आयोजित करवाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमआईटी ढालवाला में सभी विभाग के छात्रों ने साप्ताहिक खेल में प्रतिभाग किया। इसमें सभी विभाग के छात्रों ने विभिन्न प्रकार की टीमें बनाकर खेल की शुरुआत की। खेल आयोजन के अंतिम दिन सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर एमआईटी खेल विभाग के मुख्य डॉ. रजनीश पांडे, कोषाध्यक्ष डॉ. एम जोशी, इंचार्ज अजय तोमर, सदस्य डॉ. एसबी दुबे, प्रदीप पोखरियाल, सुबोध थपलियाल, कमलेश भट्ट, दर्शन लाल पैन्यूली, तनुज पवार, उपेंद्र नौटियाल, अमित जोशी, सुदीप सारस्वत, कामेश यादव, अखिलेश बिजल्वाण, संजय रमोला, राजेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें