फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । भाजपा नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल व मुनिकीरेती मंडल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन व मिशन-2019 पर चर्चा की। ढालवाला स्थित सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट की अध्यक्षता में समर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पं. दीनदयाल की पुण्य तिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आगामी लोक सभा चुनावों में मिशन मोदी के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी ने कहा कि 16 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल में पार्टी का त्रिशक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाना होगा। इसके अलावा मुनिकीरेती मंडल की ओर से 26 फरवरी को कमल दीपावली मनाई जाएगी व दो मार्च को मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, राकेश सेंगर, भगवती काला, प्रकाश बिजल्वाण, जय प्रकाश कोठारी, पुष्पा ध्यानी, सरिता भंड़ारी, उषा बडोला, शांति गौड, मीनाक्षी जोशी, वेदना थलवाल, धूमन थलवाल, दिनेश कोठियाल, राजू थलवाल, संजय बहुगुणा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें