फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली में ऋषिकेश से जाएंगे 11 हजार कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
भरत मंदिर झंडा चौक के सभागार में जिला परवादून के प्रभारी और दिल्ली के माटियाला के पूर्व विधायक सुमेश शौकिन ने कहा कि देहरादून में राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। शोकिन ने कहा कि
विज्ञापन

भाजपा सरकार झूठे और जुमलेबाजों की सरकार है। राहुल गांधी की रैली भाजपा के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का कार्य करेगी। प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा की प्रदेश नेतृत्व द्वारा ऋषिकेश विधानसभा के लिए पांच हजार लोगों का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन हम रैली में 11 हजार लोग लेकर जाएंगे। एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा की हम सब लोग एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में पूर्व काबिना मंत्री शूरबीर सिंह सजवाण, जिलाध्यक्ष परवादून गौरव चौधरी, बुधदेव सेमवाल, मदन मोहन शर्मा विजयपाल, शैलेंद्र बिष्ट, मनोज गुसाईं, मनीष शर्मा, डॉ. क़ेएस राणा, जय सिंह रावत, जितेंद्र पाल पाठी, सरोज देवरानी, कमलेश शर्मा, अशोक शर्मा, चंदन सिंह पंवार, संजय भारद्वाज, दीनदयाल राजभर, परमेश्वर राजभर, राहुल शर्मा, राजेंद्र गैरोला, रमोला शकुंतला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें