फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा वाटिका पार्क में लहरायेंगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के गंगा वाटिका में सौ फीट ध्वज का ड्रोन से लिया गया फोटो। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला अंतर्गत गंगा वाटिका पार्क में अब 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। नगरपालिका मुनिकीरेती और नरेंद्रनगर वन प्रभाग इस ध्वज की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा।
विज्ञापन

शनिवार को नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला के गंगा वाटिका में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में पार्क में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शिरकत की। कृषि मंत्री ने गंगावाटिका पार्क में लहराने वाला करीब 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया। ध्वज की तलहटी पर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानंचद, राष्ट्रीय पशु बाघ, राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय फूल कमल के प्रतीक चिह्न लोगों के आर्कषण का केंद्र हैं। इससे पहले कृषि मंत्री ने नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला प्रवेश द्वार का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने नटराज चौक से भद्रकाली तक करीब 2.70 किमी मोटर मार्ग को इंद्रमणि बडोनी मार्ग के नाम से पहचान मिलने पर इसका अनावरण किया।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने क्रेजी पर्यटन विकास मेला, नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला और ओआईएमटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता, मेंहदी, रंगोली, वाद-विवाद, बॉलीवॉल, चित्रकला आदि के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि गंगा वाटिका में राष्ट्रीय ध्वज का लहराना नेताजी के पराक्रम को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके मार्गदर्शन में चलने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर नगरपालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भट्ट, कृषि मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, बीना जोशी, मेजर गोविंद सिंह रावत, देवप्रयाग रेंजर स्पर्शकाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें