फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: उपजिला चिकित्सालय में खेलों के लिए 10 बेड का वार्ड आरक्षित

Fri, 31 Jan 2025 12:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उपजिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय खेलों के लिए 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। रोस्टर के आधार पर चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन




शिवपुरी क्षेत्र में राष्ट्रीय खेलों के तहत बीच हैंडबाल, बीच वॉलीबाल, बीच कबड़्डी, व सलालम प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। प्रतियोगिता स्थलों पर खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ के लिए 10 बेड के अस्थाई अस्पताल भी बनाए गए हैं। वहीं राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश को राष्ट्रीय खेलों का द्वितीय रेफरल सेंटर बनाया गया है।

यहां ट्राॅमा सेंटर में 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। वार्ड में चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट व कक्ष सेवक की तैनाती रोस्टर के आधार पर की गई है।
विज्ञापन




-

चार चिकित्सकों की लगी है राष्ट्रीय खेलों में ड्यूटी



राजकीय उपजिला चिकित्सालय से आर्थोपेडिक सर्जन (संविदा) व तीन चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी राष्ट्रीय खेलो में लगाई गई हैं। अस्पताल में कुल 10 चिकित्साधिकारियों के पद स्वीकृत हैं। जिनमें से दो चिकित्साधिकारी अध्ययन अवकाश, एक संबद्धता पर व एक चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण हो गया है। शेष पांच चिकित्साधिकारियों में से तीन की ड्यूटी खेलों में है। जिसके चलते अस्पताल के आपातकालीन विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ दो चिकित्साधिकारियों के ऊपर है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि व्यवस्था बनाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी आपातकालीन विभाग में काम लिया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल से 20 नर्सिंग स्टाफ व एक चालक भी राष्ट्रीय खेलों में तैनात हैं।

-



- राष्ट्रीय खेलों के लिए अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। अस्पताल के एक आर्थोपेडिक सर्जन (संविदा) व तीन चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी राष्ट्रीय खेलों में लगाई गई है। - डाॅ. केपी चंदोला, सीएमएस, राजकीय उपजिला चिकित्सालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें