फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड ब्लॉक पहुंचाओ, इनाम पाओ

Thu, 07 Apr 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

 
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समाज कल्याण विभाग का ऑफर 
  • पेंशन धारकों के कार्ड घर से ब्लॉक कार्यालय तक पहुंचाने पर मिलेगा पैसा
  • इस वित्तीय वर्ष में विभाग को लिंक करने हैं सभी धारकों के आधार कार्ड 
विज्ञापन
धन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंशन धारकों के आधार कार्ड उनके घर से ब्लॉक कार्यालय तक पहुंचाने पर समाज कल्याण विभाग आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पांच रुपये प्रति कार्ड ईनाम देगा।
विज्ञापन


यह व्यवस्था इस लिये अमल में लाई जा रही है क्योंकि विभाग को इस वित्तीय वर्ष में सभी पेंशन धारकों के आधार कार्ड पेंशन से लिंक करने है। इस संबंध में विभाग को शासन स्तर से भी निर्देश दिए गए हैं।

पिछले वित्तीय वर्ष में समाज कल्याण विभाग की ओर से आधार कार्ड लिंक न होने पर किसी भी पेंशन धारक की पेंशन नहीं रोकी गई, लेकिन इस वर्ष ऐसा हो सकता है। इस संबंध में शासन स्तर से विभाग को निर्देश दिए गए है कि सभी के आधार कार्ड लिंक कर दिए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ऑफर

आधार कार्ड - फोटो : demo pic
इस काम में तेजी लाने को विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर आधार कार्ड जमा करने को कहा गया है। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी ऑफर दिया गया है कि वे पेंशन धारक के घर से आधार कार्ड लेकर ब्लॉक कार्यालय में जमा कराएं। 

इसकी एवज में विभाग उनको पांच रुपये प्रति कार्ड ईनाम देगा। बता दें कि जो बुजुर्ग, दिव्यांग पेंशन धारक आधार कार्ड बनवाने में अक्षम है, विभाग उनको छूट देने की तैयारी में है।

जिले में बुजुर्ग पेंशन धारक - 56 हजार
अब तक इनकी पेंशन से लिंक आधार - 40 हजार 

जिले में दिव्यांग पेंशन धारक - 12 हजार
अब तक इनकी पेंशन से लिंक आधार - 8 हजार 

अधिकतर पेंशन धारकों के आधार कार्ड आ चुके हैं। विभाग की ओर से पूरा प्रयास है कि इस साल सभी पेंशन धारकों को आधार से लिंक कर दिया जाए।

विशेष परिस्थिति में जिन पेंशन धारकों के आधार कार्ड नहीं बन सकते हैं, उन्हें छूट भी दी जाएगी। इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी। 
अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें