उत्तराखंड के पौड़ी से सटे एक गांव में दस वर्शीय बच्ची के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पांच सितंबर को हुई इस घटना की रिपोर्ट दो दिन बाद दर्ज कराई गई। आरोपी अभी फरार चल रहा है।
राजस्व पुलिस के अनुसार मुख्यालय से सटे एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पढें, दुष्कर्म कर बना लिया MMS, करता रहा ब्लैकमेल
बहला फुसला कर ले गया आरोपी
महिला ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी उसकी दस वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
रुद्रपुरः नाबालिग युवती का गैंगरेप कर फिल्म बनाई
पटवारी विक्रम राणा ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। विवेचना में दुराचार की पुष्टि हुई है।
मानसिक रूप से बीमार
पीड़ित बच्ची मानसिक रूप से भी बीमार बताई गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।