फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुरः नाबालिग युवती का गैंगरेप कर फिल्म बनाई

Mon, 09 Sep 2013 11:02 PM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में एक नाबालिग युवती से रविवार शाम पांच लोगों ने गैंग रेप किया और उसकी क्लीपिंग बना ली। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने प्रशासनिक अधिकारी के वाहन चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।

पढें, छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा

अधिकारी का चालक है आरोपी
पुलिस को दी गई तहरीर में नाबालिग ने कहा है कि रविवार शाम एक प्रशासनिक अधिकारी का वाहन चालक उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

इसी बीच दो युवक वहां आ गए और उन्होंने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने उसके साथ दुराचार किया।

दो ने बनाई क्लीपिंग
नाबालिग का आरोप है कि दो युवकों ने उसकी मोबाइल से क्लीपिंग भी बनाई तथा किसी को बताने पर क्लीपिंग सार्वजनिक करने की धमकी दी।

पढें, दुष्कर्म कर बना लिया MMS, करता रहा ब्लैकमेल

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी तो सभी सन्न रह गए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

हिरासत में आरोपी
सूचना पर कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल, एसएसआई विक्रम राठौर महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली।

एएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की निशानदेही पर एक आरोपी को हिरासत पूछताछ की जा रही है। जबकि अन्य चार आरोपियों की तलाश की जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें