फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी प्रेम में रामदेव चलाएंगे 'मतदाता जागरण अभियान'

Thu, 29 Aug 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगली नई सरकार बनवाने के लिए बाबा रामदेव सितंबर से देशव्यापी मतदाता जागरण अभियान शुरू कर रहे हैं। इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ से होगी और देश के सभी राज्यों में अभियान की सभाएं होने जा रही हैं।
विज्ञापन


चार जून 2011 की घटना के बाद बाबा विदेश नहीं गए थे। इस बार सितंबर में 10 दिन के लिए बाबा ब्रिटेन और अमेरिका जा रहे हैं।

मतदाता जागरण अभियान
बाबा का मतदाता जागरण अभियान छत्तीसगढ़ के रायपुर से शुरू हो रहा है। छत्तीसगढ़ में उनकी सभाएं 10 सितंबर तक चलेंगी। 12 सितंबर को कांगड़ा (हिमाचल) और पठानकोट (पंजाब) में सभाएं होंगी।

13 से 18 सितंबर तक बाबा मध्य प्रदेश पश्चिम में अपनी सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करेंगे। चार जून 2011 को बाबा ने दिल्ली में भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ महाअभियान शुरू किया था।
विज्ञापन


रामलीला मैदान खाली कराया
उसी रात केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए रामलीला मैदान खाली कराया और बाबा को अपमान का घूंट पीना पड़ा। विभिन्न जांचों में फंसे बाबा गर्मियों में होने वाली विदेश यात्रा पर नहीं जा पाए।

इस बार 20 से 30 सितंबर तक पतंजलि अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में एक धर्मसभा हो रही है। जिसमें कभी स्वामी विवेकानंद ने भाग लिया था। इस बार संयोजकों ने भारत से स्वामी रामदेव को सभा में आमंत्रित किया है।

क्या कहतें हैं बाबा रामदेव
केंद्र की वर्तमान सरकार किस तरह विफल हुई है, पूरी दुनिया ने देख लिया है। रुपये की दुर्गति ने भारत का सम्मान सर्वत्र घटाया है। इसके लिए केंद्र की कांग्रेसनीत सरकार जिम्मेदार है।

देश का बेशकीमती धन यदि नेताओं ने काले धन के रूप में विदेशों में जमा न कराया होता तो आज सोना गिरवी रखने की नौबत न आती। इस सरकार को हटाने के लिए नरेंद्र मोदी का सत्ता में आना जरूरी है।

कौन देखना चाहता है कांग्रेस
फलस्वरूप वे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए देश में जागरूकता अभियान शुरू कर रहे हैं। इस सरकार को कोई भी दोबारा नहीं देखना चाहता, अत: मतदाता को कठोर निर्णय लेने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें