फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रोकी प्रियंका की कार, करवाया इंतजार, हड़कंप

Wed, 31 Jul 2013 11:00 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी परिवार की सदस्य और देश की सबसे ताकतवर महिला सोनिया गांधी की इकलौती बेटी को पुलिस ने आखिर क्यूं रोक लिया। आखिर क्यूं प्रियंका गांधी की गाड़ी को पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन


शायद आपको यह बात न मालूम हो लेकिन देहरादून में पुलिस ने देश की इस हस्ती को इंतजार करवाने के लिए बाध्य कर दिया। ऐसा क्यूं हम बताते हैं?

दरअसल प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून पहुंची तो थोड़ी देर उन्हें शहर में प्रवेश करने के लिए इंतजार करना पड़ा। दरअसल जैसे ही उनकी फ्लीट आईएसबीटी पर पहुंची तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जानकारी न होने के चलते जांच के लिए रोक लिया।

जैसे ही पुलिसकर्मियों को मामले का पता चला तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में उनकी फ्लीट को आगे भेज दिया गया। दून स्कूल में छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार से कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन


इस नाते बुधवार को तमाम अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने दून स्कूल आए थे। प्रियंका गांधी का बेटा भी दून स्कूल में पढ़ता है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही प्रियंका की फ्लीट आईएसबीटी पर पहुंची तो उसे जांच के लिए रोक दिया गया।

जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को जब इसमें प्रियंका गांधी के होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन फानन में उनकी फ्लीट को भेज दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां से सीधे प्रियंका अपने बेटे को छोड़ने दून स्कूल पहुंचीं। दून स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार से दोबारा कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें