फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारबाबा ओढेंगे बीमा कवच, 30 पैसे में कवर...

Sun, 15 Sep 2013 10:26 AM IST
अमर उजाला, प्रवेश कुमारी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केदार बाबा को एक लाख रुपए तक का बीमा कवर महज 30 पैसे के प्रीमियम में मिलेगा। यह न्यूनतम धनराशि होगी। संपूर्ण बीमा कवर कितना होगा यह वैल्यूएशन के बाद तय किया जाएगा।
विज्ञापन


ओरिएंटल इंश्योरेंस ने बीमे का यह प्लान तैयार किया है। मंदिर के साथ ही बदरी केदार मंदिर समिति के सदस्यों और पूजा के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का बीमा कराए जाने की भी योजना ओरिएंटल ने बनाई है।

पढें, फूलन देवी की हत्या करेंगे नवाजुद्दीन सिद्घकी!

सुरक्षा बीमा योजना के तहत कवर
उन्हें नागरिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन के समय ही प्रीमियम वसूले जाने की योजना है। 74 रुपए प्रीमियम पर एक लाख तक का बीमा कवर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केदारघाटी में बीती 16-17 जून को आई आपदा में मंदिर के बाहर-भीतर बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ, जिसके बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) को बीमे की सुध आई है। इसके लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस के पास आवेदन भेजा गया है।

पढें, केदारनाथः जमीन के अंदर से निकल रहे करोड़ों रुपए

बीमे के लिए यूं होगा आकलन
सोने, चांदी और पत्थर की प्रतिमाओं का अलग-अलग आकलन किया जाएगा। सोना, चांदी मार्केट रेट पर आंके जाएंगे, जबकि पत्थर की प्रतिमाओं के लिए बिल को सुबूत माना जाएगा।

हर दिन आने वाले चढ़ावे के सुबूत के आधार पर इसका आकलन होगा। इसके अलावा समिति के खाते में मौजूद नगदी को भी इस आकलन में शामिल किया जाएगा।

पढें, इस गांव में रहती है सिर्फ एक महिला...

मंदिर समिति का चेक पहुंचा
बदरीनाथ मंदिर के प्रीमियम से जुड़े तकरीबन 16 हजार रुपए का बदरी केदार मंदिर समिति का चेक इंश्योरेंस कंपनी के पास पहुंचा है, लेकिन अभी कंपनी इस पर समिति से बात कर रही है। मकसद यह कि उस वक्त बीमा कवर और प्रीमियम काफी कम था। मंदिर का नए सिरे से आंकलन कर कवर और प्रीमियम निर्धारित किया जाएगा।
- द्वारिका सिंह बिष्ट, सहायक शाखा प्रबंधक, ओरिएंटल इंश्योरेंस।

पढें, इंसाफ के 3 दिन, अनशन पर दुष्कर्म पीड़िता

...पर सरकार, समिति को मंजूर नहीं हुआ
ओरिएंटल इंश्योरेंस के अधिकारियों की मानें तो उन्होंने यात्रा के लिए प्रीमियम की दरों में भी कटौती का प्रस्ताव दिया था, लेकिन सरकार और समिति ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। वह एक लाख के लिए तय रेट 18 से घटाकर 14 करने, जबकि दो लाख के कवर के लिए 28 रुपए से रेट घटाकर 24 रुपए करने को तैयार थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें