फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालीछीना में यूथ कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कनालीछीना में प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। यूथ कांग्रेस ने रोजगार दो मुहिम के तहत केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार सिर्फ जुमले देकर रोजगार उपलब्ध करा रही है। रोजगार की बात सरकार के मुंह से नहीं निकलती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कनालीछीना में यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में जुमलेबाजी करने वाली सरकार हर साल दो करोड़ रोजगार की बात करती थी। आज भी रोजगार युवाओं को नहीं मिल पा रहा है। उलट युवाओं की नौकरियां छीनने का काम सरकार कर रही है। सरकार आखिर कब तक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती रहेगी।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी ने कहा कि युवा वर्ग ने रोजगार के नाम पर वोट दिया, लेकिन आज उन युवाओं के साथ सरकार धोखा कर रही है। सरकार पोस्ट निकालकर पांच हजार रुपये युवाओं से ले रही है। बेरोजगार युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। युवा नेता धवल महर ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया तो सरकार को वोट की ताकत से बदला जाएगा। प्रदर्शन में सौरभ उप्रेती, पीयूष जोशी, राहुल जोशी, सौरभ सिरोला, प्रियांशु भंडारी, राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें