फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: थल सेनाध्यक्ष नरवणे शुक्रवार को करेंगे कालापानी और लिपुलेख का हवाई दौरा

Thu, 12 Nov 2020 09:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ सेना ब्रिगेड मुख्यालय पहुंचे नरवणे
  • चीन से चल रही तनातनी और नेपाल से तल्खी के बाद थल सेनाध्यक्ष का पहला दौरा
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ सेना ब्रिगेड पहुंचे। वे शुक्रवार को चीन और नेपाल सीमा का दौरा करेंगे। चीन के साथ चल रही तनातनी के बाद यह पहला मौका है जब थल सेनाध्यक्ष लिपुलेख और कालापानी क्षेत्र का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन


जनरल नरवणे बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ सेना ब्रिगेड पहुंचे। उन्होंने सेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ में रात्रि विश्राम के बाद वे दोनों ही सीमाओं के दौरे पर निकलेंगे। 


पिथौरागढ़ जिले में चीन और नेपाल दो देशों की सीमाएं पड़ती हैं। चीन सीमा पर सेना और आईटीबीपी तो नेपाल सीमा पर एसएसबी तैनात है। लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के साथ ही चीन ने लिपुलेख सीमा के निकट भी बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात किया है। इसके अलावा प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर के निकट चीन मिसाइल बेस बना चुका है। 
विज्ञापन


ड्रेगन की हरकतों के बाद भारत ने भी लिपुलेख से लेकर मिलम तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। सुरक्षा बलों के जवान दिन-रात गश्त कर रहे हैं। भारत के लिपुलेख तक सड़क बनाने के बाद नेपाल ने भी तेवर बदलते हुए भारतीय सीमा पर छांगरू तक नई सैन्य चौकियां स्थापित की हैं। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे हेलीकॉप्टर से सीमा का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें