फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने को तेंदुए से भिड़ा युवक

Fri, 27 Mar 2015 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गौशाला में घुसे तेंदुए ने युवक पर हमला किया तो जान बचाने के लिए युवक भी तेंदुए से भिड़ गया। परिजनों और पड़ोस के लोेगों के मौके पर पहुंचने पर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे गिरीश जोशी (35) पुत्र धर्मानंद जोशी निवासी भरद्वारी (गौलचौरा) के गौशाला में पशुओं के साथ बंधा कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकने लगा। गिरीश ने जैसे ही गौशाला में झांका तो अंदर से तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। गिरीश क्या करता जान बचाने को तेंदुए से भिड़ गया। करीब तीन मिनट तक तेंदुुए और गिरीश में गुत्थम-गुत्था होती रही।
गिरीश के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के हल्ला मचाने पर गुलदार ने खेतों की ओर छलांग लगा दी। गिरीश के गर्दन, हाथ, कमर में जख्म है। उसका बेड़ीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। गांव के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के साथ ही घायल गिरीश के इलाज के लिए आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें