फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनाथन में जोश के साथ दौड़े सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रन फॉर कोरोना फ्री पिथौरागढ़ के तहत पांच किलोमीटर की मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा पूरे जोश के साथ दौड़े। सभी युवाओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी जुगल किशोर पांडे की पहल पर पिथौरागढ़ संग्रहालय से मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथल दौड़ संग्रहालय से शुरू हुई। पंडा होते हुए दौड़ का समापन मानस एकेडमी में किया गया। प्रशिक्षक राजेंद्र देवलाल के नेतृत्व में युवाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। मैराथन में मोहित जोशी पहले, सौरभ कलखुड़िया दूसरे, शुभम कलखुड़िया तीसरे, भूपेंद्र बिष्ट चौथे, पवन नाथ पांचवें और पवन धामी छठे स्थान पर रहे। मैराथन में प्रथम से छह स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को मानस एकेडमी की ओर से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार एकेडमी के एडम ऑफिसर गजेंद्र बोहरा ने प्रदान किए। इस अवसर पर विजेंद्र पटियाल, हेम पांडेय, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें