पिथौरागढ़ के आठगांव शिलिंग में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में आयोजकों को बल्ला देते प्रधान प्रत
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। हुडे़ती की टीम ने खस्सी कप क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। फाइनल में हुड़ेती ने धारचूला की टीम को हराया।
जीआईसी खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल धारचूला और हुड़ेती के बीच खेला गया। धारचूला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 बनाए। हुड़ेती की ओर से कमल, आकाश ने दो-दो विकेट लिए। धारचूला की ओर से निक्की ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुड़ेती की टीम ने आठ विकेट से खिताब अपने नाम कर लिया। हुड़ेती की ओर से कौशल उप्रेती ने 65, रोहित ने 55, निक्कू ने 28, निर्मल ने 22 रनों का योगदान दिया। हुड़ेती के कौशल को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता सौरभ पंत रहे।
क्रिकेट का उद्घाटन मुकाबला बुंगा ने जीता
पिथौरागढ़। आठगांव शिलिंग में शहीद देवेंद्र चंद क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बुंगा ने जीता। रविवार को उद्घाटन मुकाबला स्यूनी और बुंगा की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि उत्तम बिष्ट ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। स्यूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। स्यूनी ने 15 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुंगा ने नौ ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर जीवन चंद्र, संजय चंद रहे। इस मौके पर उप प्रधान शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे। प्रधान प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों को बल्ला प्रदान किया। (संवाद)