पिथौरागढ़। जिले में राष्ट्रीय युवा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। पिथौरागढ़ में युवा चेतना दिवस पर सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर युवाओं से संवाद किया। युवाओं के सुझाव लेने के साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया।
डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और अन्य योजनाओं के तहत लाभान्वित युवाओं के संबंध में जानकारी दी।
नेहरू युवा केंद्र और पालिका की ओर से पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम का विधायक चंद्र पंत और पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को समाज हित में कार्य करने की अपील की। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र ने युवाओं को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में ईओ पालिका मनोज दास, डॉ. पीतांबर अवस्थी, ध्रुव डोगरा, ललित शौर्य, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
चित्रकला में दीक्षा प्रथम
पिथौरागढ़। नगर पालिका में जल संरक्षण विषय पर 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दीक्षा भट्ट प्रथम, राधिका द्वितीय और मनीषा नाथ तृतीय रहीं।
केवि में मनाया गया युवा चेतना दिवस
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य कमला निखुर्पा के नेतृत्व में शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने संबोधित किया। वहां विमल सुशील चंद्र पंत, अमित जोशी, पंकज कुमार, खिलानंद आदि थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद के नेतृत्व में ने महाविद्यालय में सद्भावना क्रिकेट मैच और रक्तदान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, बसंत जोशी, महेंद्र सिंह लुंठी, महेश पाठक, मदन जोशी, शुभम सौन आदि रहे।
रेडक्रॉस ने बांटे जरूरतमंदों का बांटा सामान
पिथौरागढ़। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने जिला और महिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर लोगों को मास्क, सैनिटाइजर बांटे। जरूरतमंदों को तिरपाल, कंबल, साबुन, डिनर सेट दिए गए। वहां सोसाइटी के चेयरमैन ललित पंत, उपाध्यक्ष विश्वदेव पांडेय, कृपाल वल्दिया, भगवान सिंह, सरोज जोशी, सुरेश कसनियाल, चंचल प्रसाद आदि थे।
अभाविप ने निकाली शोभा यात्रा
पिथौरागढ़/धारचूला/गणाईगंगोली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शोभायात्रा निकाली। पिथौरागढ़ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सरोज वर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
वहां जिला संयोजक पंकज वाल्मीकि, विभाग प्रमुख नीरज पाठक, विभाग सह संयोजक हरीश महर, नगर मंत्री अशोक आदि थे।
धारचूला में पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा गांधी चौक, अटल चौक, मल्ली बाजार, विवेकानंद चौक से होते हुए सभा स्थल विद्या मंदिर पहुंची।
यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कमल मेहरा, अभाविप जिला संयोजक सागर बिष्ट, राधा बिष्ट, लक्ष्मी परमार, नर्मदा रावल, कृष्णा गर्ब्याल आदि थे। गणाईगंगोली में एनएसएस की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बबली प्रथम, धीरज द्वितीय और अमित तृतीय रहे। ज्योति मेहता, राजेंद्र सिंह रावत, एनएसएस अधिकारी विक्रम सिंह निर्णायक रहे।
हैप्पी यूथ क्लब ने केक काटा
पिथौरागढ़। हैप्पी यूथ क्लब ने विवेकानंद जयंती पर सिल्थाम कार्यालय में केक काटा। क्लब ने जरूरतमंदों को कपड़े दान किए। वहां रक्षिता त्रिपाठी, दीपक लुंठी, दीपक तिवारी, मनोज ठकुराठी, राहुल लुंठी आदि थे।