पिथौरागढ़। पुनेरा इनवेस्ट मार्ट और यूकेपी देवभूमि की ओर से अपने हीरो को जानें कार्यक्रम चलाया गया है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और जिले को पहचान दिलाने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा दीपिका बोहरा और विशिष्ट अतिथि डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने स्वास्थ्य, सामाजिक, खेल, उद्योग, पर्यावरण के क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया।
कहा कि यह सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इनमें शामिल भारतीय व्हील चेयर क्रिकेटर राजेंद्र धामी, समाजसेवी अजय ओली, युवा उद्यमी गौरव रोडियाल, दिव्य खत्री, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त लक्ष्मी भट्ट, पर्यावरणविद मनोज डफाली, डॉ. मयंक बिष्ट, पूर्व सैनिक कृष्णा भंडारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
नानू बिष्ट ने संचालन किया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, संदीप थापा, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, सुनीता चौहान, संजीव भसीन, ज्योति भट्ट, नानू बिष्ट, भाग्य, जैनबी आदि रहे।