फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 03 Jan 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एटीएम से पैसे न निकलने के विरोध में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैंकों के एटीएम से रुपये नहीं निकलने से भड़के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण एक बार फिर नोटबंदी जैसे हालात खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महर ने कहा जिले में बैंकों के एटीएम से नकदी नहीं निकल रही है। जिससे लोग परेशान हो गए हैं। लोगों को रुपये निकालने के लिए बैंकों में लाइनों में लगना पड़ रहा है। कहा कि सरकार ने एक साल पहले नोटबंदी के दौरान जनता को इसी तरह बैंकों की लाइन में लगाया था।

एक बार फिर वही हालात पैदा हो रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत, यूथ कांग्रेस महासचिव करन ने कहा कि एटीएम की कतार में लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है। प्रदर्शन में करन सिंह, शुभम बिष्ट, आनंद धामी, कमल भंडारी, पारस सिंह, दीपक जोशी, संजय धामी, रिक्की कलपासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बैंक में नकदी की कमी से सभी परेशान
अस्कोट (पिथौरागढ़)। भारतीय स्टेट बैंक की अस्कोट शाखा में नकदी नहीं होने से कर्मचारी, पेंशनर और व्यापारी परेशान हैं। उनका कहना है कि बैंक बमुश्किल दो, चार हजार रुपये ही उपलब्ध करा पा रहा है, जिससे गुजारा होना मुश्किल है। महीने की शुरुआत होने के कारण दूध, राशन और अन्य जरूरी चीजों का भुगतान करना पड़ता है, लेकिन बैंक में पर्याप्त नकदी न होने के कारण लोग देनदारी नहीं चुका पा रहे हैं। उधर, बैंक के शाखा प्रबंधक अजय नौटियाल का कहना है कि बैंक में नकदी कम होने के कारण कम भुगतान किया जा रहा है, ताकि सभी को कुछ न कुछ रकम मिल जाए। एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें