फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, सात नामजद

Tue, 06 Oct 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोतवाली क्षेत्र के मादली पेट्रोल पंप के पास पुरानी रंजिश के लिए एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली चंपावत में सात नामजद आरोपियों समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

29 सितंबर को शांत बाजार चंपावत निवासी ललित देउपा ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि विवेक बिष्ट, रजत वर्मा, शुभम रावत, शौरव बिष्ट, करन बिष्ट, सूरज बिष्ट और ललित बिष्ट समेत 15 से 20 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया। साथ ही पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश जोशी को सौंपी गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें