फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बाहरी प्रांतों के युवाओं को दी जा रही सीमांत क्षेत्र की जानकारी

Mon, 10 Feb 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य एवं नेहरु युवा केंद्र की ओर से पांच दिनी सीमा जनपद आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन 13 फरवरी तक किया जा रहा है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश के गैर सीमावर्ती क्षेत्र से 25 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला युवा अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्रों में युवा सशक्तिकरण के मुद्दे, पिथौरागढ़ की आर्थिक संभावनाएं, सीमांत क्षेत्र धारचूला के गांव और प्राचीन स्थलों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य अतिथि एसएसबी के कमांडेंट आशीष सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने युवाओं को जिले की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने पर्यटन स्थल, जनजातियों के बारे में बताया। महेंद्र जोशी ने संस्कृति, कला और संगीत के बारे में बताया। इस मौके पर ललित शौर्य, किशोर पंत, विजेंद्र, अरविंद सिंह, घनश्याम, अमन भट्ट, तमन्ना कोठारी, सिमरन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें