फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग स्टाइकर्स ने जीआईसी की टीम को हराया

Fri, 08 Jan 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. विमल जंगपांगी और अनुराग शाह मेमोरियल चल वैजयंती क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले जा रहे लीग मैच में यंग स्टाइकर्स डीडीहाट की टीम ने जीआईसी डीडीहाट को 50 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में शुक्रवार को खेले गए मैच में यंग स्टाइकर्स डीडीहाट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। यंग स्टाइकर्स की प्रारंभ से ही अच्छी शुरुआत रही। अनिल ने 42 गेंदों पर ताबड़तोड़ 65 रनों की पारी से यंग स्टाइकर्स की टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति पर 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईसी की शुरुआत तो अच्छी रही। 55 रनों तक मात्र एक विकेट ही गिरा था। उसके बाद यंग स्टाइकर्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन कर जीआईसी की टीम को 13 ओवर में 95 रन पर आल आउट कर दिया। यंग स्टाइकर्स ने अपना पहला मुकाबला 50 रनों से जीता। अंपायर में लक्ष्मण कफलिया, लोकेश कन्याल, स्कोरर सोनू बोरा और आंखों देखा हाल सौरभ शाह ने सुनाया। डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह ने बताया कि बाहरी टीमों को सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें