फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गर्मी से बचने के लिए आंगन में सोया था युवक, तेंदुए ने कर दिया हमला

Sat, 11 Jul 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घाट क्षेत्र के गोगना गांव में गर्मी से बचने के लिए आंगन में सोए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोगना निवासी मनोज कुमार (24) पुत्र श्यामू राम गर्मी से बचने के लिए बीते शुक्रवार रात घर के आंगन में सो गया। शनिवार तड़के तीन बजे अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो परिजन दौड़ते हुए आंगन में पहुंचे। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया और युवक की जान बच गई हालांकि तेंदुए ने युवक के सिर में गहरे घाव कर दिए।
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि युवक की हालत ठीक है। वहीं तेंदुए के हमले की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है। रेंजर दिनेश जोशी ने कहा कि किसी कार्यक्रम में होने से घटना की जानकारी नहीं मिली। जानकारी लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें