फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम सम पुरुष न मो सम नारी...

Sat, 26 Nov 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के पंडा की रामलीला में सीता हरण कर ले जाता रावण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के नजदीक पंडा और बेड़ीनाग के चामाचौड़ा में रामलीला की धूम मची है। ठंड के बावजूद भारी संख्या में दर्शक रामलीला देखने आ रहे हैं।
विज्ञापन


पंडा की रामलीला में शुक्रवार रात पंचवटी में बैठे राम, लक्ष्मण पर रावण की बहन सूर्पणखा मोहित हो जाती है। सूर्पणखा कहती है-तुम सम पुरुष न मो सम नारी, यह संयोग विधि रचा विचारी। भगवान राम स्वयं को विवाहित बताते हुए कहते हैं लक्ष्मण कुमार (युवा) हैं, तुम उसके पास जाओ। भगवान राम के इशारे पर लक्ष्मण सूर्पणखा के नाक, कान काट देते हैं। सूर्पणखा अपने भाई खर-दूषण को बुलाकर लाती है। भगवान राम दोनों का वध कर देते हैं। इसके पश्चात सूर्पणखा रावण के पास जाती है। रावण मारीच को कपट मृग के वेश में पंचवटी भेजता है।
विज्ञापन


भगवान राम कपट मृग को मारने जाते हैं, रावण छल से सीता माता का हरण कर लेता है। मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी थे। सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष विक्रांत पुनेड़ा, सचिव दीपक तिवारी, महर पंडा के प्रधान भुप्पी बिष्ट आदि रामलीला के संचालन में सहयोग कर रहे हैं। उधर, चामाचौड़ा की रामलीला में सूर्पणखा के नाक, कान काटने से सीता हरण तक की लीला हुई। वक्ता मैनेजर लक्ष्मण सिंह रावल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें