फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवें दल के कैलाश यात्री जागेश्वर रवाना

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में दसवें दल के कैलाश यात्री। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी लौटे 10वें दल के यात्रियों का यहां पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर स्वागत किया गया। दसवें दल के एक यात्री मोहित जोशी निजी वाहन से हल्द्वानी को रवाना हो गए। 13वें दल के 52 यात्री कालापानी से नाभीढांग और 14वां दल बूंदी से गुंजी पहुंच गया है। 11वें और 12वें दल के यात्री चीन में हैं।
विज्ञापन

10वें दल के 50 यात्री (36 पुरुष और 14 महिलाएं) मंगलवार दोपहर 1:15 बजे संपर्क अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता और नवनीत मोहन कोठारी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पहुंचे। आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने बुरांश का जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों ने तकलाकोट में चीन की व्यवस्थाओं से नाखुश दिखे। यात्रियों को दोपहर के भोजन में पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। बाद में संपर्क अधिकारी और यात्रियों ने गुरुरानी की पहल पर मानसरोवर स्मृति वाटिका में एक पौधा धरती मां के नाम लगाया।
संपर्क अधिकारी आईएएस गुप्ता आवास गृह में खिले फूल और हरियाली से काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने उत्साहित होकर निगम के रजिस्टर में लिखा पिथौरागढ़ के आकर्षण को नमन। भोजन के बाद यात्री जागेश्वर धाम को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें