फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष रावत ने कर्मचारियों को दी चेतावनी

विज्ञापन
धारचूला में पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष और सभासद। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नगरपालिका में बुलाई बैठक सभी सभासदों के नहीं पहुंचने के चलते निरस्त कर दी गई है। सभासद सूचना नहीं मिलने से खासे खफा हैं। इससे आक्रोशित पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को काफी लताड़ लगाई। उन्होंने कर्मचारियों को अपनी कार्य पद्धिती में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को ठोस अवशिष्ट प्रबंधन और नगर की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए बैठक बुलाई गई। चर्चा है कि सोमवार को भी बैठक रखी गई थी। नगर में 20 वार्ड हैं। वार्ड सभासदों को बैठक की कोई जानकारी ही नहीं है। अकस्मात बैठक बुलाने पर सभासद रोषित हो गए। 11 बजे करीब पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत बैठक के लिए पहुंच गए। सभी सभासदों को सूचना नहीं मिलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बैठक स्थगित कर दी।
उन्होंने पालिका कर्मचारियों की बैठक ली और उन्हें कार्य पद्धति में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। पालिका में स्थायी अधिशासी अधिकारी नहीं होने से भी दिक्कत आ रही है। यहां श्रम अधिकारी दीपक कुमार को पालिका ईओ का भी प्रभार दिया गया है। उनका हल्द्वानी तबादला होने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ईओ नहीं होने से कर्मचारी भी अपने-अपने कक्ष से नदारद रहते हैं। पालिकाध्यक्ष रावत ने कहा कि पालिका में निगरानी के लिए नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में लापरवाही बरती गई तो उन्हें संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें