फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व तंबाकू दिवस पर निकली रैली

Tue, 31 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विश्व तंबाकू दिवस पर निकली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कई संस्थानों के लोगों ने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली। रामलीला मैदान से निकली रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूएस अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी आरके जोशी ने तंबाकू से होने वाले बीमारियों की जानकारी दी। कहा कि दुकान में 18 वर्ष से कम आयु के युवाओं को तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है। उन्होंने दुकानदारों से दुकान में बोर्ड चस्पा करने को कहा। अन्यथा दुकानदार से दो सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। रैली में डा. ऊषा गुंज्याल, संजय पांडे, मोहित पंत, चंदन बिष्ट, जेएस मेहता, दिवाकर पंत, सरस्वती देव सिंह इंटर कालेज, मिशन इंटर कालेज, केएन उप्रेती जीआईसी आदि स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरि सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी के विद्यार्थियों ने नैनीसैनी, कनारी पाभैं, ओड़थामा गांव में जाकर धूम्रपान निषेध शपथ पत्र भरवाए और स्वयं भी शपथपत्र भरे। जानलेवा है तंबाकू का सेवन विषय पर विद्यार्थियों के बीच हुई भाषण प्रतियोगिता में शुभम सिंह भंडारी ने पहला, आशा महर ने दूसरा, कविता भंडारी ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक चंद्रा पंत, गोदावरी कार्की, पंकज सिंह महर और शोभा थे। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अप्रत्यक्ष धूम्रपान एक धीमा जहर विषय पर हुई संगोष्ठी में शिक्षक भूपेंद्र सिंह डसीला, गिरीश चंद्र नगरकोटी, चंद्र कुमार सिंह थापा, पंकज सिंह महर ने विचार रखे।

घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के गरीब और अनाथ बच्चों ने विभिन्न पोस्टर बनाकर लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया। सोसायटी के गिरीश ओली, दिपेश कापड़ी, धनेश्वरी देवी, अमित ओली, प्रेता सुतेड़ी, प्रकाश ने नशामुक्ति अभियान चलाने का फैसला लिया। उधर, स्मित फाउंडेशन के जीत पारिख, सुंदर सिंह, रानी राजौरिया ने जिला अस्पताल के सीएमएस डा. केएस मेहता के सहयोग से जिला अस्पताल में तंबाकू निषेध पर जागरूकता कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें