फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशिला डोली यात्रा का थल, नाचनी, मुनस्यारी में स्वागत

Tue, 31 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/नाचनी/मुनस्यारी
विज्ञापन
जगदीशिला डोली यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेयजल मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी की ओर से हर साल निकाली जाने वाली जगदीशिला डोली यात्रा का थल, नाचनी, मुनस्यारी में स्वागत हुआ। इस यात्रा में अभी नैथानी शामिल नहीं हो पाए हैं। वह बुधवार को पिथौरागढ़ में इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा को मंत्री के प्रतिनिधि जीबी रतूड़ी, कमल रतूड़ी, धनी राम, चंदन रावत, ललिता प्रसाद, जोत सिंह कैंत्यूरा, चंद्र सिंह, कुंवर सिंह रावत आदि लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


थल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह लुंठी की अगुवाई में यह यात्रा आगे बढ़ी है। श्री लुंठी ने बताया कि बुधवार को यात्रा मदकोट, जौलजीबी, अस्कोट, ओगला होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचेगी। पिथौरागढ़ में नैथानी इस यात्रा में शामिल होंगे। थल के बालेश्वर मंदिर में डोली यात्रा को ले जाया गया। वहां पर पूजा-अर्चना हुई और सभी देवी देवताओं का आह्वान किया गया। थल में यात्रा का स्वागत धरम सिंह सत्याल, प्रताप सिंह सत्याल, दान सिंह बिष्ट, भुवन भट्ट, लीलाधर भट्ट, गिरीश भट्ट, दान सिंह देउपा, बृजेश सत्याल, गंगा सिंह मेहता, सुरेश भट्ट, हरीश भट्ट ने किया।

नाचनी में कांग्रेस नेता चंद्रभान जोशी, जगत बृथवाल, रंजीत पांगती आदि ने यात्रा का स्वागत किया। नाचनी के शिव मंदिर तक यात्रा गई। वहां पूजा की गई। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने कांग्रेस नेता लुंठी को ज्ञापन देकर पेयजल संकट की जानकारी दी। लुंठी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह मंत्री के सामने समस्या को उठाएंगे। मुनस्यारी में यात्रा कालामुनि मंदिर गई। वहां पर पूजा-अर्चना हुई। मुनस्यारी नगर में कांग्रेसियों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें