फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोकसभा चुनाव के बहाने निकाय और पंचायत चुनावों पर कार्यकर्ताओं की नजर

Wed, 10 Apr 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव के बहाने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के कार्यकर्ताओं की नजर निकाय और पंचायत चुनावों में है। कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार के दौरान संसदीय क्षेत्र के अलावा अपने लिए भी आगामी चुनावों में वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर प्रचार-प्रसार करने आने वाले स्टार प्रचारकों से राष्ट्रीय दलों के पदाधिकारी निकाय और पंचायत चुनाव के लिए टिकट की गुहार लगा रहे हैं। ये ही नहीं वह लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के अलावा आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान निकाय चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों से टिकट दिलाने की सिफारिश भी लगा रहे हैं। वर्ष 2018 में हुए निकाय चुनाव में पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। एकमात्र बेड़ीनाग सीट में कांग्रेस जीतने में कामयाब रही। इधर चंपावत जिले की चार नगर निकायों में एक सीट में कांग्रेस, दो सीटों पर पर निर्दलीय और एक सीट में भाजपा जीती थी। चंपावत से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर नगर पालिका अध्यक्ष बने विजय वर्मा सीएम के चंपावत उपचुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके अलावा बागेश्वर जिले की दो नगर निकायों कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी थी। हाल ही में अस्तित्व में आई गरुड़ निकाय में अभी चुनाव नहीं हुए हैं। अल्मोड़ा की चार निकायों में दो में भाजपा और दो में कांग्रेस का कब्जा रहा। अल्मोड़ा और चिनियानौला से कांग्रेस को जीत मिली थी, जबकि द्वाराहाट और भिकियासैंण से भाजपा को जीत मिली थी।



-

लोस चुनाव को लेकर नहीं है उत्साह



पिथौरागढ़। लोस चुनाव को लेकर राष्ट्रीय दलों के कार्यकर्ताओं में जोश नजर नहीं आ रहा है। कार्यकर्ता बस बड़े नेताओं के आने पर प्रचार-प्रसार में शामिल हो रहे हैं। उसके बाद अपने काम धंधों में लग जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें