फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी विस चुनाव 2022 के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता- पांडे

विज्ञापन
गणाई गंगोली में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते विस प्रभारी भुवन पांडे। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। कांग्रेस के गंगोलीहाट विस प्रभारी भुवन पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक उनसे अभी से विधान सभा चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा चुनावों में अभी समय बचा हुआ है लेकिन हमें इसके लिए अभी से तैयार रहना होगा। हमें मिलकर भाजपा सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में विस प्रभारी भुवन पांडे ने कहा कि हमें आगामी विस चुनाव को लेकर अभी से एकजुट होना होगा। ब्लाक अध्यक्ष सूरज रावत, पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, जिपं सदस्य चंदन बाणी ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रकाश जोशी, योगेश भारती, राजेंद्र बोरा, महिमा डोबाल, सीमा, नयन बाणी, भूपेंद्र बोरा, राजेश बोरा, सुनील, दीपक चन्याल, मुकेश, हिमांश, रमेश पंकज बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें