फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क किनारे की बंद नालियों को खोलने का कार्य शुरू

Tue, 17 Jun 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में सड़क की बंद नालियों को खोलती लोनिवि की मशीन। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लोक निर्माण विभाग ने मानसून काल शुरू होने से पहले नालियों को खोलने का काम शुरू कर दिया है। थल-ओगला मोटर मार्ग के साथ ही सभी आंतरिक सड़कों की बंद नालियों को खोला जा रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि के पास डीडीहाट और मुनस्यारी विकासखंड की अधिकतर सड़कों के रखरखाव का जिम्मा है। मानसून के समय बंद नालियों के कारण बरसात का पानी सड़कों पर बहने लगता है। कई बार बरसाती नाला लोगों के मकानों में भी घुस जाता है। बरसाती नालों के कारण सड़कों के साथ ही लोगों की जमीन कटाव का भी खतरा रहता है। इस बार मानसून आने से पहले ही लोनिवि सतर्क हो गया है।
विभाग की ओर से सभी सड़कों की नालियों को खोलने का काम किया जा रहा है। इसके लिए मशीनें लगाई गई हैं। लोनिवि के ईई आशुतोष ने बताया कि सड़क के किनारे बनी नालियों में मलबा आने से अधिकतर नालियां बंद हैं। बंद नालियों को बरसात शुरू होने से पहले ही खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें