फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेगा 72 सीटर विमान: 2608 मीटर लंबी और 250 मीटर चौड़ी हवाई पट्टी बनाई जाएगी

Tue, 17 Jun 2025 02:09 PM IST
हीरा मेहरा भक्त दर्शन पांडेय, संवाद

सार

नैनीसैनी एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। यहां 2608 मीटर लंबी और 250 मीटर चौड़ी हवाई पट्टी बनाई जाएगी। प्रशासन ने इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीसैनी एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। यहां 2608 मीटर लंबी और 250 मीटर चौड़ी हवाई पट्टी बनाई जाएगी। प्रशासन ने इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। पट्टी का विस्तार होने के बाद यहां से 72 सीटर विमान उड़ान भर सकेंगे। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी पंख लगेंगे।

चीन और नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ के नैनीसैनी में 1991 में हवाई पट्टी बनाई गई थी। इसके छोटी पड़ने पर वर्ष 2014-15 में लगभग 65 करोड़ से इसका विस्तार कर रन-वे को 1600 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा किया गया। 2018 में नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति मिलने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल, फायर ब्रिगेड तैनात कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टर्मिनल भवन में टिकट बुकिंग काउंटर बनाया गया। आठ अक्तूबर 2018 को ट्रायल लैंडिंग हुई। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद 17 जनवरी 2019 को यहां से पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।

देहरादून और पंतनगर के लिए नियमित उड़ान के बाद 11 अक्तूबर 2019 को गाजियाबाद के हिंडन के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हुई लेकिन 20 मार्च को लैंडिंग के दौरान रनवे पर विमान फिसलने के बाद से सेवा ठप रही। काफी कोशिशों के बाद वर्ष 2024 से देहरादून के लिए 19 सीटर और फिर दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरू हुई। विमान सेवाएं संचालित होने से वर्तमान में सीमांत जिले के लोग दिल्ली-देहरादून का सफर महज एक घंटे में कर रहे हैं। संवाद

एएआई ने तैयार किया मास्टर प्लान

विज्ञापन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने हवाई पट्टी विस्तारीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। हवाई पट्टी की चहारदीवारी से पूर्व दिशा की ओर ग्राम नैनीसैनी में 65 मीटर, हवाई पट्टी के दोनों ओर चौड़ाई 110 मीटर, पंडा-आईटीबीपी की ओर लंबाई 600 मीटर, चौड़ाई 150 मीटर, सुजई गांव में टर्मिनल भवन, पार्किंग के लिए 477 मीटर लंबी, 300 मीटर चौड़ी भूमि, सुजई गांव में ही हवाई पट्टी के लिए 175 मीटर लंबी, 110 मीटर चौड़ी, ओड़मात्था गांव में 600 मीटर लंबी, हवाई पट्टी के दोनों ओर 110 मीटर चौड़ी भूमि विस्तार के लिए प्रस्तावित की गई है। विस्तारीकरण के बाद हवाई पट्टी की लंबाई 2608 मीटर और चौड़ाई 250 मीटर हो जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नैनीसैनी हवाई पट्टी के विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसका विस्तार होने के बाद यहां से 72 सीटर विमानों का संचालन हो सकेगा। शासन से जो भी दिशानिर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - विनोद गोस्वामी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें